अरेंज मैरिज में लव मैरिज का फील अपना लिए ये मैजिक टिप्स देखिये

अरेंज मैरिज में लव मैरिज का फील अपना लिए ये मैजिक टिप्स देखिये

नमस्ते दोस्तों, आज इस लेख के माध्यम से हम आपको लव मैरिज के जगह अरेंज मैरिज करना क्यों अच्छा होता है? इसकी जानकारी देने वाला है। शादी एक अनोखा बंधन है। यह दो लोगों का मिलन है। इसमें सिर्फ दो लोग नहीं बल्कि दो परिवार एक साथ आते हैं, और एक अटूट बंधन में बन जाते हैं। शादी जन्म जन्मांतर का रिश्ता है। भारत में 75% लोग अरेंज मैरिज करने में विश्वास रखते हैं, क्योंकि अरेंज मैरेज में आपकी परिवार जनों की सहमति होती है, और अरेंज मैरिज सब सोच विचार करके करते हैं। उसमें किसी भी तरह की भावनाएं शामिल नहीं होती है, और यदि लव मैरिज की बात करें तो आप किसी अनजान व्यक्ति को अपने जीवन में आता हैं।

अरेंज मैरिज को समाजिक तौर पर उपयुक्त समझा जाता है। मां-बाप दुल्हन और दूल्हे के लिए एक समान पालन-पोषण, जीवनशैली, मूल्य, संस्कृति और सामाजिक-आर्थिक परिवेश स्थापित करते हैं। जो कि हर तरह की समाजिक असमानता की संभावना को दूर करता है। ये ही समानताएं समाज में अरेंज मैरिज की जड़ों को और मजबूत बनाती है।

किसी भी ऐसे इंसान के साथ रहना जिसे आप ठीक से जानते भी नहीं हैं, ऐसे में असहज होना स्वाभावित होता है। हालांकि समय के साथ आप इस रिश्ते और अपने साथी को समझने लगते हैं।


Read More:- Moral Stories For Kids in Hindi

अगर आप हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं या बंधने वाले हैं, तो अरेंज मैरिज में भी लव मैरिज जैसी चीजें हो सकती हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ प्यार के टिप्स…

अरेंज मैरिज में जिम्मेदारियों के साथ उम्मीदें भी उतनी ही अधिक होती हैं, साथ ही दोनों पार्टनर पर इस रिश्ते को संभालने का फेमिली दवाब भी ज्यादा होता है। आपका पार्टनर आपकी हर एक पसंद और नापसंद को समझा पाए, ऐसा जरूरी नहीं है। हो सकता है आपको कई नई चीजें सीखनी पड़ सकती हे , लेकिन इन सभी बातों को लेकर परेशान ना हों और दुसरो से शिकायत करना शुरू ना कर दें।

किसी भी रिश्ते में प्यार के खास मायने होते है जिससे दो अजनबी लोगों के बीच की दूरियों को कम हो जाती है। ऐसा जरूरी नहीं होता है कि हर किसी को पहली ही नजर में प्यार हो जाए। अरेंज मैरिज में सभी चीजें व्यवस्थित होने में समय लग सकता है। धीरे-धीरे आप एक-दूसरे को प्यार करने लगेंगे। अगर आपके पास एक अच्छी समझ हे तो आपका रिस्ता जल्दी ही मजबूत होने लगता हे|

लव मैरिज में दो लोग एक-दूसरे से पहले ही मिले होते हैं और एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन अरेंज मैरिज में दोनों ही एक-दूसरे के लिए अनजान होते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को समय नहीं देंगे तो ये काम और भी मुश्किल होता जाता है। एक दूसरे को जानने के लिए बातें करना जरूरी है और बातें करने के लिए एक-दूसरे को समय देना।

हर रिश्ते को मजबूत करने के लिए जरूरी होता है कि दो इंसान एक-दूसरे को अच्छे से जाने, पहचाने और समझे। आप जितना आपस में बाते करेंगे, उतने बेहतर तरीके से एक-दूसरे को समझ पाएंगे। बात करने के अलावा एक-दूसरे की आदतों, पसंद, नापंसद और शौक के बारे में जानना भी जरूरी है। इससे आप उनके बारे में सभी वो जानकारी ले पाएंगे, जो आवश्यक है।

आपको एक-दूसरे की छोटी सी दुनिया में कदम रखना है, तो उसमें शामिल होने की कोशिश भी करें। उनसे जुड़ी चीजों में दिलचस्पी लें। एक-दूसरे को जानने के लिए एक-दूसरे को वक्त दें। अगर आप अपने साथी के प्रति रुचि नहीं दिखाएंगे तो आपका रिश्ता नीरस हो जाएगा और आप अपनी शादी में प्यार नहीं ढूंढ पाएंगे।

Learn Digital Marketing Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *